जबलपुर: छोटी लाइन फाटक से गौरीघाट तक हटेंगे अतिक्रमण, सड़क सीमा का उल्लंघन करने वाले निर्माणों पर होगी कार्रवाई

जबलपुर: शहर नागरिकों को यातायात के दबाव और जाम की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के उद्देश्य से जिला, पुलिस एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से सघन अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इसी सिलसिले में आज गुरुवार को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने प्रशासनिक अमले के साथ शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया और यातायात में बाधक बन रहे अवैध निर्माणों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं नगर निगम आयुक्त ने छोटी लाइन फाटक से गुरुद्वारा और गुरुद्वारे से गौरीघाट तक के व्यस्त मार्ग का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कई स्थानों पर भवन स्वामियों एवं व्यवसायियों द्वारा आगे बढ़कर किए गए निर्माण के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि जनहित और शहर के विकास में बाधक बनने वाले अवैध निर्माणों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने राजस्व एवं निगम के अमले को निर्देशित किया कि सड़क सीमा का उल्लंघन करने वाले निर्माणों को तत्काल चिन्हित कर उन्हें हटाने की कार्यवाही की जाए।

इस अवसर पर गोरखपुर एस डी एम अनुराग सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी, अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से भी मौजूद थे।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com