GPM: मरवाही मार्ग पर तेल टैंकर की टक्कर, बाइक सवार दो युवक घायल, एक गंभीर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : कोटमी मरवाही मार्ग पर सेखवा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी.इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.
दरअसल पूरा मामला कोटमी चौकी क्षेत्र का है, जहां बाइक सवारी युवक कोटमी से मरवाही मार्ग होते हुए अपने गांव पटेराटोला जा रहे थे इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार तेल टैंकर ट्रक ने बाइक सवारियों को अपनी चपेट में ले लिया और जोरदार टक्कर मार दिया.
इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से चोटिल हो गए वही जानकारी के अनुसार घायल दोनों युवक पतेरा टोला के स्थानीय निवासी हैं.वे बाइक से अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया.टक्कर के बाद तेल टैंकर चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया.
सूचना मिलते ही कोटमी चौकी पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल राहत प्रदान कर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है.









