हल्दिया रैली: पीएम ने दी छह गारंटी, नया भाजपा नारा – “सबका साथ, सबका विकास और लुटेरों का हिसाब”

हल्दिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रचार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्य में तीन बड़ी रैलियों को संबोधित किया। पूर्वी मेदिनीपुर में जनसभा में पीएम मोदी ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह चुनाव सामान्य नहीं है, बल्कि बंगाल के गौरव को फिर से स्थापित करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता इस बार ममता सरकार को हटाने वाली है। पीएम मोदी ने अपने नारे “सबका साथ, सबका विकास” को दोहराया और कहा कि अब सबका हिसाब लिया जाएगा।

यह चुनाव विकसित बंगाल की नींव रखेगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव विकसित बंगाल की मजबूत नींव रखने का है। इसका पहला कदम है, “निर्दयी सरकार को सत्ता से बाहर करना।” उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर आरोप लगाया कि उन्होंने राज्य के विकास में बाधा डाली।

देश की आर्थिक प्रगति का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। जबकि देश के कई राज्य विकास कर रहे हैं, बंगाल टीएमसी सरकार की वजह से पीछे रह गया है। उन्होंने मतदाताओं से बदलाव का आह्वान किया और भाजपा की छह गारंटियां पेश कीं:

भय की जगह भरोसा कायम करेंगे।
भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेजेंगे।
भ्रष्टाचार और अपराध की फाइलें खुलेंगी।
कानून सबका हिसाब करेगा।
घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे।
सरकारी कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का लाभ।
मत्स्य पालन और सी-फूड क्षेत्र में टीएमसी सरकार का विरोध

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में मत्स्य पालन और सी-फूड क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन राज्य अभी भी मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं है। भारी मांग के बावजूद बंगाल को मछली दूसरे राज्यों से मंगवानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि 15 साल सत्ता में रहने के बावजूद टीएमसी सरकार बुनियादी जरूरतें भी नहीं पूरी कर पाई।

युवाओं के साथ दोहरा विश्वासघात

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार ने राज्य के युवाओं के साथ विश्वासघात किया। निजी क्षेत्र में रोजगार कम हैं और सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बाहरी घुसपैठियों को प्राथमिकता दी जा रही है।

औद्योगिक स्थिति और पलायन

पीएम मोदी ने कहा कि पहले हल्दिया जैसे इलाकों में देशभर से लोग काम करने आते थे, लेकिन अब राज्य के युवा रोजगार की तलाश में अंडमान, ओडिशा और अन्य राज्यों की ओर जा रहे हैं।

घुसपैठियों और फर्जी दस्तावेज पर आरोप

उन्होंने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में घुसपैठियों की फैक्ट्री चल रही है, फर्जी दस्तावेज बन रहे हैं और पशु तस्करी बढ़ रही है। टीएमसी की राजनीति डर और भय पर आधारित है।

केंद्र की योजनाओं पर टीएमसी की राजनीति

पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी को प्रधानमंत्री से इतनी नफरत है कि केंद्र की योजनाओं का नाम बदल देती है या लागू नहीं करती।

प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत योजना को लागू न करने का आरोप।
इससे गरीब और बुजुर्ग इलाज से वंचित रह गए।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com