समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा: दो कारों की टक्कर में सड़क किनारे खड़े व्यक्ति की मौत

समस्तीपुर: जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में दो गाड़ियों की टक्कर में एक व्यक्ति कि मौत हो गई. बताया गया हैं कि मृतक सड़क किनारे खड़ा था, इसी दौरान दोनों गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. जिसके चपेट में आया व्यक्ति की मौत हो गई. घटना NH-122 बी के बजरंगी चौक चौराहे के पास की बताई गई है.

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टाटा पंच और बेलेनो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई. बताया गया कि एक कार बछवाड़ा की ओर से आ रही थी. जबकि दूसरे कार दलसिंहसराय की ओर से आ रही थी. इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. घटना के बाद एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पीपल के पेड़ से जा टकराईं.

इस घटना में सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विद्यापतिनगर लाया गया. रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

उधर टक्कर के कारण दोनों गाडियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. बताया गया कि गाड़ी में लगे एयर बैग के खुल जाने के कारण कार चालक सहित बैठे अन्य लोग बाल-बाल बच गए. उधर घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई. लोगों ने बताया कि एनएच निर्माण के बाद सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं होने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है.

लोगों ने प्रशासन से बजरंगी चौक चौराहे पर गोलमर बनाने की मांग की है. थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि मृतक के शव की पहचान नहीं हो सकी है. आस-पास के लोगों से शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है. उधर पुलिस ने वाहनों को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

आशंका जताई जा रही है कि मृतक किसी अन्य जगह का रहने वाला था. सड़क से गुजरते वक्त अधिक ठंड के कारण चाय पीने के लिए दुकान के समीप रूका था. मृतक की पहचान के लिए पड़ताल जारी.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com