ऋतिक रोशन घायल, वॉकिंग स्टिक का सहारा लेते नजर आए

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे वॉकिंग स्टिक का सहारा लेकर धीरे-धीरे चलते नजर आ रहे हैं। 50 साल की उम्र के पार भी अपनी फिटनेस के लिए प्रसिद्ध ऋतिक की यह स्थिति फैंस के लिए चिंता का कारण बन गई है।
वीडियो शनिवार रात का है, जब ऋतिक को पैपराजी ने स्पॉट किया। उन्होंने कैमरे के सामने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और बस वॉकिंग स्टिक के सहारे धीरे-धीरे चलते हुए अपनी कार में बैठकर रवाना हो गए। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ऋतिक को चोट कब और कैसे लगी, लेकिन वीडियो देखकर यह समझा जा सकता है कि चोट गंभीर है।
ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को हुआ था। 52 साल की उम्र में भी वे अपनी फिटनेस और एक्टिंग के लिए चर्चित हैं। पिछले प्रोजेक्ट्स में उन्होंने फिल्म ‘वॉर 2’ की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। अब वे फिल्म ‘कृष 4’ में लीड रोल निभाने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी करेंगे। रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हुई है।











