फर्नीचर दुकान में आग से भारी नुकसान, दमकल की देरी पर भड़के लोग

कोरबा के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के सोमवारी बाजार में सोमवार को एक फर्नीचर दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान की छत की सीटें टूटकर बाहर निकलने लगीं। घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। दुकान के भीतर बड़ी मात्रा में लकड़ी, सोफा, कुर्सियां, टेबल और अन्य महंगा फर्नीचर रखा हुआ था। आग लगते ही लकड़ी के सामान ने तेजी से आग पकड़ ली और कुछ ही देर में पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई।

आग की लपटों से आसपास की दुकानों पर भी मंडराया खतरा

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com