इल्तिजा मुफ्ती का बयान: बजरंग दल-RSS कश्मीर शॉल व्यापारी पर हमले के बाद भारत के लिए खतरनाक

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक कश्मीरी शॉल बेचने वाले बिलाल अहमद पर हुए हमले को लेकर पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने गंभीर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने केवल इसलिए बिलाल अहमद को पीटा क्योंकि उसने ‘भारत माता की जय’ न बोलने की बात कही। इल्तिजा ने कहा कि बजरंग दल और RSS मिलकर एक जानलेवा कैंसर की तरह हैं, जो देश को नुकसान पहुँचा रहे हैं और गांधी के भारत को मौत के कगार पर पहुँचा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बिलाल कश्मीर के कुपवाड़ा का रहने वाला है और पिछले करीब 10 साल से काशीपुर के प्रतापपुर क्षेत्र में शॉल बेच रहा था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे मारपीट के साथ उसके सामान को लूटा और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने के लिए मजबूर किया।

जब बिलाल ने इन नारे लगाने से इंकार किया, तो उन्हें चेहरे और सिर पर मुक्के मारे गए और जान से मारने की धमकी दी गई। जम्मू-कश्मीर छात्र संघ (JKSA) ने कहा कि अहमद को इलाके खाली करने और राज्य छोड़ने के लिए कहा गया। JKSA ने उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है।

इल्तिजा मुफ्ती ने इस मामले को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे हमले भारत की सामाजिक सुरक्षा और साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए खतरनाक हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com