IMD Alert- गुजरात-महाराष्ट्र से दिल्ली तक अगले 48 घंटे भारी, IMD ने जारी किया मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट

IMD Alert-मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है, जिसके चलते गुजरात और महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश का कहर जारी है।

IMD Alert-भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज, यानी शुक्रवार के लिए भी स्थिति को गंभीर बताते हुए कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

IMD Alert-मौसम विभाग के अनुसार, मानसून का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी और मध्य भारत पर देखने को मिल रहा है। गुजरात, मुंबई, गोवा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही पूर्वी भारत में झारखंड, बिहार, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी आसमान से आफत बरस सकती है।

उत्तर भारत के लिए भी चेतावनी जारी की गई है, जहां 22 से 26 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में अगले 6-7 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 अगस्त से गुजरात में भारी बारिश का एक नया और शक्तिशाली दौर शुरू हो सकता है।

ओडिशा के 14 जिलों के लिए विशेष चेतावनी

ओडिशा में स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने विशेष अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को राज्य के 14 जिलों में भारी बारिश की आशंका के चलते झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा और कटक के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। इसके अलावा, 22 अगस्त के लिए जाजपुर, खुर्दा, पुरी, और मयूरभंज समेत कई अन्य जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। मछुआरों को 23 अगस्त तक समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।

कैसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम?

राजधानी दिल्ली को भी उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बृहस्पतिवार को दिल्ली के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान जताया है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com