CWC की बैठक में खड़गे ने अपने ही नेताओं पर शुद्धिकरण के मुद्दे पर साथ नहीं देने का लगाया आरोप

बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की. खड़गे ने यह मुद्दा राज्यसभा में भी उठाया था.

कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बुधवार को हुई बैठक में खरगे अपनी हि पार्टी के नताओं पर जमकर बरसें. खास कर उनकी नराजगी थी. मल्लिकार्जुन खड़गे उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई उस घटना का जिक्र कर रहे थे, जहां उनकी रैली के बाद कुछ हिंदुत्ववादी संगठनों ने उस जगह को शुद्ध किया था.

उन्होंने ने आगे कहा कि पार्टी के कई नेता अखबारों में लिखते हैं और टीवी चैनलों पर अपनी बात रखते हैं. लेकिन जब एक दलित नेता के साथ शुद्धीकरण जैसा मामला हुआ, तो कई नेता कुछ नहीं बोले.

कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया था कि शुद्धिकरण हवन आयोजित करने वाले भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे और कहा था कि यह जातिवादी मानसिकता को दिखाता है. CWC सदस्यों से कहा कि उन्हें इस मामले में खुलकर उनका साथ देना चाहिए था, लेकिन वे ऐसा करने में नाकाम रहे, जिससे उन्हें निराशा और दुख हुआ. जानकारी के अनुसार उन्होंने किसी का खुल कर नाम तो नहीं लिया पर यह स्पष्ट है कि उनकी नराजगी साफ तौर पर वरिष्ठ नेताओं के प्रति बैठक में दिखी.

विवाद बढ़ने पर बीजेपी ने खुद को इस घटना से अलग कर लिया. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी ऐसी चीजों का समर्थन नहीं करती है; हालांकि, उन्होंने मामले की गहन जांच का वादा किया.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com