पिछले 3 हफ्तो में सोने का भाव करीब ₹9,500 टूटा, चांदी भी लुढ़की; जानें ताजा रेट

पिछले 3 हफ्तो में सोने का भाव करीब ₹9,500 टूटा, चांदी में भी दिखीं सुस्ती। 

सोने-चांदी की कीमतें फेस्टिव सीजन में ऑल-टाइम हाई के रिकॉर्ड के बाद अब लुढ़कती दिख रही है। इस हफ्ते गोल्ड और सिल्वर के दाम में गिरावट आई हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, दिवाली से पहले यानी 17 अक्टूबर को गोल्ड का प्राइस सोना ₹1,29,584 प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, दिवाली के बाद 31 अक्टूबर को सोने के दाम गिरकर ₹1,20,770 प्रति 10 ग्राम हो गए। यह गिरावट का दौर लगातार तीसरे हफ्ते भी जारी रहा और 7 नवंबर तक 670 रुपए कम होकर सोना 1,20,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

यानी पिछले तीन हफ्तों के अंदर सोने के दामों करीब ₹9,500 की गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह चांदी भी कमजोर हुई है। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 31 अक्टूबर को ₹1,49,125 प्रति किलोग्राम थी , जो अब इस हफ्ते यानी 7 नवंबर को 850 रुपए कम होकर ₹1,48,275 पर आ गई है। लगातार तीसरे सप्ताह के इस गिरावट के चलते निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com