यूपी में भाई ने बहन को चाकू से गोदकर मार डाला, होली पर घर आया था आरोपी; चीखती रही बदहवास मां

मुरादाबाद: यूपी में भाई ने कहासुनी के बाद बहन की हत्या कर दी. पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में ले लिया है. घटना के बाद आरोपी भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है.

मुरादाबाद के बुद्धि विहार के गणेश पार्क इलाके में युवक ने अपनी बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी गुड़गांव में एक आईटी कंपनी में कार्यरत है. वह होली पर घर आया था. मृतका की पहचान हिमशिखा (25) के रूप में हुई है. वह भी एक निजी कंपनी में काम करती थी. जिसके बाद मौके पर कोहराम मच गया है.

घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने बताया कि वारदात भाई-बहन के बीच हुई कहासुनी के बाद अंजाम दी गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी हार्दिक भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया.

आसपास के लोगों को जब इस घटना का पता चला तो इलाके में हड़कंप मच गया. एसपी सिटी कुमार रणविजय ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस आसपड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है. घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. हिमशिखा की मां नीलिमा भी एक कंपनी में काम करती हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com