साउथ में बजा जान्हवी कपूर का डंका, वेब सीरीज के लिए वसूल रहीं इतने करोड़ रुपये

Jahnvi Kapoor New Web Series: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आई थीं. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. अब जान्हवी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ में दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार राम चरण नजर आएंगे. इससे पहले भी जान्हवी कपूर कई साउथ मूवीज में काम कर चुकी हैं. इसी बीच जान्हवी कपूर के हाथ साउथ की वेब सीरीज हाथ लग गई है. इतना ही नहीं, इस सीरीज के लिए जान्हवी को तगड़ी फीस मिली है.

धीरे-धीरे जान्हवी कपूरकी साउथ इंडस्ट्री में पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है. बॉलीवुड की तुलना में जान्हवी को तेलुगू सिनेमा में ज्यादा फीस मिल रही है. इसी के चलते जान्हवी तमिल सिनेमा में अपनी अच्छी जगह बनाने में लगी हुई हैं. राम चरण की ‘पेड्डी’ के बाद जान्हवी को तमिल की एक नई वेब सीरीज मिल गई है.

वेब सीरीज के लिए मिले इतने करोड़

बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि जान्हवी ने नेटफ्लिक्स के साथ तमिल में एक वेब सीरीज के लिए अच्छी-खासी फीस पर डील की है. बताया जा रहा है कि इस वेब सीरीज के लिए जान्हवी को लगभग 20 करोड़ रुपये मिले हैं. ये सीरीज महिलाओं पर आधारित है और इसे पा रंजीत डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने रजनीकांत की दो बैक-टू-बैक रिलीज़ कबाली और काला को डायरेक्ट किया था.

पेड्डी के लिए मिली इतनी रकम

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘पेड्डी‘ के लिए जान्हवी को लगभग 14 करोड़ रुपये मिले हैं, जिससे वो अब तक की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली तेलुगू एक्ट्रेस बन गई हैं. जान्हवी की साउथ सिनेमा में पॉपुलैरिटी बढ़नी तब शुरू हुई जब 2024 में उन्हें ‘देवरा’ में हिरोइन का रोल ऑफर किया गया था. शुरुआत में जान्हवी ने ऑफर इसलिए मना कर दिया, क्योंकि वो रीजनल नहीं बनना चाहती थीं, क्योंकि इससे उनके हिंदी करियर पर असर पड़ता.

close