भिलाई के सेक्टर-7 में पीलिया का आतंक, पाइपलाइन में आ रहा गंदा पानी,35 से अधिक बच्चे बीमार

दुर्ग: भिलाई के सेक्टर-7 में पीलिया फैलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि लगातार दो दिनों से पाइपलाइन से गंदा पानी आ रहा है, जिसके कारण 35 से अधिक बच्चे बीमार हो गए हैं। गंदे पानी की आपूर्ति के कारण क्वाटरों में पानी पीने योग्य नहीं बचा है।

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के टाउनशिप विभाग के तहत आने वाले सेक्टरों में पेयजल की आपूर्ति इसी विभाग द्वारा की जाती है। अधिकारियों ने कहा कि गंदा पानी आने की समस्या के चलते स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ गए हैं।

बीएसपी टाउनशिप विभाग ने पानी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीमार बच्चों की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और उनका इलाज घर पर ही किया जा रहा है।

त्वरित समाधान की मांग
स्थानीय पार्षद लक्ष्मीपति राजू ने कहा कि उन्होंने मामले की जानकारी बीएसपी और नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग को दे दी है और समस्या का त्वरित समाधान करने की मांग की है।

गंदे पानी के लगातार आने के कारण बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हैं। लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति को सुरक्षित बनाया जाए और बीमार बच्चों का उपचार प्रभावी तरीके से किया जाए।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com