कांकेर धर्मांतरण बवाल…सर्वसमाज का छत्तीसगढ़ बंद:रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और जगदलपुर में स्कूल-दुकानें बंद; लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन के लोग

कांकेर जिले के अमाबेड़ा में हुई हिंसा और कथित धर्म परिवर्तन के विरोध में कई सामाजिक संगठनों ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। बंद का असर अभी से दिखने लगा है। रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर में स्कूल, दुकानें और कई कमर्शियल प्रतिष्ठान सुबह से बंद हैं। वहीं MCB जिले में बंद बेअसर रहा।

रायपुर में हिंदू संगठनों के सदस्य, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ मिलकर बंद करवा रहे हैं। हिंदू संगठन के लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरे हैं। लोगों से अपनी दुकानें बंद रखने की अपील कर रहे हैं। जगदलपुर, अंबिकापुर, दुर्ग और बिलासपुर में भी सुबह से सभी कमर्शियल प्रतिष्ठान और दुकानें बंद हैं।

इस बंद को RSS, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स और राज्य के कई व्यापारिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों का समर्थन मिला है। बाजार, दुकानें और प्राइवेट संस्थान बंद हैं, जबकि अस्पताल, मेडिकल स्टोर और इमरजेंसी सेवाएं खुली हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com