Kasganj Crime News: मां का समधी संग अफेयर, जान गई बेटी तो मार डाला; पुलिस को गुमराह करने को रचा ये खेल

उत्तर प्रदेश के कासगंज में पुलिस ने एक महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है. इस मामले में मृतक की मां और उसके समधी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, मां ने अपनी बेटी शबनूर की हत्या अपने समधी के साथ अवैध संबंधों को छिपाने के लिए कराई थी. बता दें कि पुलिस को गुमराह के लिए आरोपी मां ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी. हालांकि, पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी वैसे-वैसे मामला परत-दर-परत खुलता चला गया.
मां बेटी पर बना रही थी तलाक का दबाव
सबूतों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की मां यासमीन और उसके समधी रहीस अहमद को गिरफ्तार किया. पुलिस की पूछताछ में यासमीन ने बताया कि उसकी बेटी शबनूर को उसके और उसके समधी रहीस अहमद के अवैध संबंधों के बारे में जानकारी हो गई थी. यासमीन अपनी बेटी शबनूर पर उसके पति जाविर से तलाक लेने का दबाव बनाती थी, लेकिन शबनूर इसके लिए तैयार नहीं थी
मां ने समधी के साथ मिलकर की बेटी की हत्या
शबनूर ने यासमीन और रहीस अहमद के अवैध संबंधों के बारे में अपने पति को बताने की धमकी देती थी. इसी कारण यासमीन और रहीस अहमद ने शबनूर की हत्या की योजना बनाई. 25 दिसंबर 2025 की रात को योजनाबद्ध तरीके से रहीस अहमद ने शबनूर की हत्या कर दी और शव को पचपोखरा गांव के सामने बम्बा की पटरी के किनारे फेंक दिया. रहीस अहमद ने शबनूर के पहने हुए जेवरात भी उतार लिए थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.











