सुकमा में माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्चिग के दौरान जवानों ने बरामद किया हथियारों का जखीरा

सुकमा। जिले के मेटागुड़ा इलाके में जवानों ने माओवादियों द्वारा छुपाए हथियारों का जखीरा बरामद किया है। ये हथियार माओवादियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से छुपा रखा था। पिछले दो साल से लगातार माओवादियों पर दबाव बनाया जा रहा है, जिसके कारण आए दिन जवानों को सफलताएं मिल रही हैं। सभी बरामद हथियार को कैंप लाया गया। खबर की पुष्टि करते हुए एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि माओवादियों के पास एकमात्र विकल्प आत्मसमर्पण बचा है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि मेटागुड़ा कैंप से कुछ ही दूरी पर स्थित बोटेतोंग के जंगल में माओवादियों द्वारा हथियार डंप किया गया। ये हथियार माओवादी जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से रखे थे, लेकिन जवानों ने उनकी मंशा पर पानी फेरते हुए हथियार बरामद कर लिए।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com