यूपी में मां ने खाया जहर, 7 साल के बेटे ने फोन पर मांगी मदद; दरोगा ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

यूपी में एक महिला ने जहर खा लिया। इसके बाद उसके सात साल के बेटे ने फोन कर पुलिस से मदद मांगी. इस पर चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर अपनी गाड़ी से महिला को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचा ली.

राजधानी लखनऊ में पारा के हंसखेड़ा स्थित चार मंजिला कॉलोनी में बुधवार सुबह महिला ने पति से कहासुनी के बाद नाराज होकर जहर खा लिया। मां को तड़पते देख सात वर्षीय किशोर बेटे ने महिला हेल्पलाइन पर फोन कर मदद मांगी. सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मुन्नालाल ने महिला को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला खतरे से बाहर है.

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कांशीराम कॉलोनी निवासी दीपा मिश्रा (35) का पति प्रकाश मिश्रा से मनमुटाव चल रहा था. बुधवार की सुबह दीपा का पति से झगड़ा हुआ था जिसके बाद निजी बैंक में ट्रेनिग मैनेजर पति प्रकाश ड्यूटी पर चला गया. पति के जाने के बाद दीपा ने घर में नाबालिग बेटा शिवांग मिश्रा के सामने घर मे रखी चूहे मारने की दवा खा ली. माँ की हालत बिगड़ते देख बेटे ने महिला हेल्पलाइन पर मदद मांगी थी.

चौकी इंचार्ज हँसखेड़ा मुन्नालाल ने मौके पर पहुंचकर अपनी निजी गाड़ी से महिला को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला का इलाज चल रहा है। महिला ने कोई लिखित शिकायत नही की है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com