भरथना में रहस्यमयी मौत: बाइक से लाकर अस्पताल के बाहर छोड़ गए युवक, अधेड़ की गई जान

भरथना :  भरथना कोतवाली क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया.मामला उस समय उजागर हुआ जब बाइक से आए कुछ युवक इटावा–कन्नौज हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर एक व्यक्ति को छोड़कर फरार हो गए. अस्पताल कर्मियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बे के मोहल्ला कृष्णा नगर स्थित निजी अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन युवक एक व्यक्ति को बाइक से लाते हुए दिखाई दिए.उन्होंने उसे अस्पताल के बाहर रखे तख्त पर लिटाया और कुछ देर बाद वहां से चले गए. अस्पताल स्टाफ द्वारा चिकित्सकों को बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान ग्राम पालीखुर्द निवासी प्रदीप यादव (उम्र करीब 50 वर्ष) के रूप में हुई.पहचान उनके भतीजे ऋषि यादव ने की.परिजनों का आरोप है कि गांव भानपुर के कुछ लोगों ने उनकी जमीन किसी बहू के नाम लिखवा ली थी.बुधवार को प्रदीप यादव रुपये मांगने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे.

परिजनों का यह भी आरोप है कि उन्हें पूरी रात अपने पास रखा गया और गुरुवार सुबह पेट्रोल पंप के पास मृत अवस्था में छोड़ दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com