फतेहपुर में 19 साल की युवती की रहस्यमयी मौत, घर में फांसी पर लटका मिला शव

फतेहपुर :  जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कसीदासपुर टिकरी मजरे भादर गांव में शनिवार शाम करीब 5 बजे एक 19 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का शव फंदे पर लटकता देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई.

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान कनकलता उर्फ नन्ही देवी मौर्य पुत्री धनराज मौर्य के रूप में हुई है.बताया जा रहा है कि युवती ने अपने घर के अंदर फांसी के फंदे से लटककर जीवनलीला समाप्त कर ली.

शव देख पिता की हालत बिगड़ी, बहन को अस्पताल ले गए

ग्रामीणों के मुताबिक, मृतका के पिता धनराज मौर्य हार्ट अटैक के मरीज हैं और उनके हार्ट का पूर्व में बाईपास उपचार हो चुका है.बेटी की मौत की खबर मिलते ही पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई. वहीं, मृतका की बहन की भी हालत खराब हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

बताया जा रहा है कि घटना से परिवार पर इतना गहरा सदमा पड़ा कि बड़े भाई की भी बेहोशी जैसी स्थिति हो गई और उनकी तबीयत भी बिगड़ने की चर्चा है.

गांव में चर्चाओं का दौर, पुलिस जांच में जुटी

घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई. ग्रामीणों के बीच दबी जुबान में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं.कुछ स्थानीय लोगों ने प्रेम प्रसंग से जुड़ी बातें भी कही हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

उधर, घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

फिलहाल युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं.पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com