Navpancham Rajyog 2025-गुरु-मंगल का ‘नवपंचम राजयोग’ बदल देगा इन 3 राशियों की किस्मत! जानें कब बनेगा यह शुभ संयोग

Navpancham Rajyog 2025-पितृपक्ष में मंगल और गुरू मिलकर नवपंचम राजयोग बनाने जा रहे है जो 3 राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है।आईए जानते है कौन कौन सी है वो भाग्यशाली राशियां...

Navpancham Rajyog 2025/ज्योतिष में देवताओं के गुरु बृहस्पति और ग्रहों के सेनापति मंगल का स्थान बहुत महत्वपूर्ण है। जब ये दोनों ग्रह एक विशेष स्थिति में आते हैं, तो ‘नवपंचम राजयोग’ बनता है, जिसे बहुत शुभ माना जाता है।

Navpancham Rajyog 2025/यह योग 13 सितंबर को बनने जा रहा है, और इसका असर तीन राशियों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा।

नवपंचम राजयोग तब बनता है जब दो ग्रह एक-दूसरे से त्रिकोण भाव में स्थित होते हैं, यानी उनके बीच 120 डिग्री का कोण बनता है। इस स्थिति में, दोनों ग्रह एक ही तत्व की राशि (अग्नि, पृथ्वी, वायु या जल) में विराजमान होते हैं।

13 सितंबर को मंगल शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करेंगे, और गुरु पहले से ही मिथुन राशि में हैं। इस तरह, दोनों ग्रह वायु तत्व की राशियों में होंगे, जिससे यह शुभ योग बनेगा।

किन राशियों को होगा फायदा?Navpancham Rajyog 2025

1. सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग बहुत शुभ साबित हो सकता है। आपको करियर में शानदार सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन, वेतन वृद्धि और नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में भी बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और लव लाइफ में भी सुधार आएगा।

2. कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के लिए यह योग बहुत अनुकूल रहेगा। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन में बढ़ोतरी मिलेगी। शेयर बाजार या सट्टेबाजी से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत भी खुलेंगे।Navpancham Rajyog 2025

3. मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए यह योग लाभकारी होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको घर-परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और व्यापार में नई डील होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ चल रही परेशानियां दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता आएगी।Navpancham Rajyog 2025

close