अब Google नहीं, दिखेगा आपका नाम! नहीं जानते होंगे ये मजेदार ‘सीक्रेट’ ट्रिक

ज़रा सोचिए कि Google की जगह आपका नाम लिखा हुआ आए तो आपको कैसा लगेगा, लेकिन आपका ये सोचना भी लाज़्मी है कि आखिर ऐसा होगा कैसे? अब आप में से बहुत से लोग ये सोचने लगे होंगे कि क्या ऐसा मुमकिन है? इस सवाल का जवाब है, हां आप गूगल की जगह पर अपना नाम लिख सकते हैं और प्रोसेस भी काफी आसान है.

इस काम के लिए किसी कोडिंग या फिर किसी हैक की जरूरत नहीं, छोटी सी ट्रिक है जिसे फॉलो करने से आपका काम आसानी से बन जाएगा और आपका नाम गूगल की जगह दिखने लगेगा. इसके लिए आपको Chrome Extension की मदद लेनी होगी, लैपटॉप ओपन करें और फिर सेटिंग्स खोलें और एक्सटेंशन में जाएं.

माय डूडल पर क्लिक करने के बाद आपको Enter Something में अपना नाम डालना होगा. इसके बाद आपको नीचे बस प्रीव्यू ऑप्शन पर क्लिक करना है, ऐसा करते ही आपका काम बन जाएगा और आप नोटिस करेंगे कि गूगल पर अब आपका नाम लिखा नजर आएगा.

आसान भाषा में समझें, स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

  • सिस्टम में Chrome ब्राउजर खोलें.
  • इसके बाद https://chromewebstore.google.com/ पर जाएं.
  • सर्च में My Doodle सर्च करें और Add to Chrome पर क्लिक करें. इसके बाद Add Extension पर टैप करें.
  • इसके बाद राइट साइड में एक्सटेंशन आइकन पर क्लिक करें

    ध्यान दें

    एक बात जो यहां पर गौर करने वाली है वह यह है कि ये एक्सटेंशन केवल आप लोगों के ब्राउजर पर काम करेगा और लैपटॉप या कंप्यूटर पर ही शो होगा. गूगल का नाम वही रहेगा, ये केवल दिखावट के लिए है और केवल प्रीव्यू स्क्रीन पर ही नाम शो होता है जो पर्सनल एक्सपीरियंस को बदल सकता है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com