लक्ष्मी पंचमी की रात इन उपायों से करें धन-संपदा का स्वागत, साल भर नहीं होगी कमी

आज लक्ष्मी पंचमी है. चैत्र नवरात्रि के दौरान हर साल ये पावन व्रत आता है. लक्ष्मी पंचमी को श्री पंचमी भी कहा जता है. हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को लक्ष्मी पंचमी मनाई जाती है. इस दिन विधि-विधान से माता लक्ष्मी का व्रत और पूजन किया जाता है. मान्यता है कि लक्ष्मी पंचमी पर सच्चे मन से व्रत और विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा करने से माता प्रसन्न होती हैं.
मां की कृपा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. इस दिन पूजा-पाठ के साथ कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं. मान्यता है कि लक्ष्मी पंचमी के दिन रात के समय इन उपायों को करने से घर में कभी दरिद्रता नहीं रहती है. साल भर धन की कमी नहीं होती. ऐसे घर में हमेशा सुख-समृद्धि बढ़ती ही रहती है. रुका हुआ धन पाने, कारोबार में बरकत लाने के लिए भी ये उपाय बहुत ही खास माने जाते हैं.
लक्ष्मी पंचमी पूजा का मुहूर्त
आज लक्ष्मी पंचमी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 34 मिनट के बाद है. क्योंकि लक्ष्मी जी की पूजा सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल या निशिता काल में की जाती है.
लक्ष्मी पंचमी पर करें ये उपाय
- आज शाम या रात को लक्ष्मी जी की पूजा में 5 हल्दी की गांठ, 5 गोमती चक्र, और 5 सिक्के रखें. पूजा के कुछ देर बाद इन सभी को लाल कपड़े में बांधे. फिर अपनी तिजोरी या अलमारी में धन स्थान पर रख दें. यह उपाय धन को आकर्षित करता है. ऐसे घर में हमेशा लक्ष्मी जी वास करती हैं.
- लक्ष्मी पंचमी की पूजा और व्रत सफल बनाने के लिए श्रीयंत्र की विशेष रूप से पूजा और श्री सूक्त का पाठ करना बिल्कुल न भूलें.
- लक्ष्मी पंचमी पर विशेष रूप से कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. इससे धन की देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं.









