अजित की मौत से टूटी पवार फैमिली… फूट-फूटकर रोईं बहन सुप्रिया और पत्नी सुनेत्रा

महाराष्ट्र की सियासत के सबसे रसूखदार पवार परिवार पर आज दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. डिप्टी सीएम अजित पवार का बारामती में चार्टर प्लेन हादसे में निधन हो गया है. इस हादसे में उनके समेत 5 लोगों की मौत हुई है. इस हादसे ने पवार परिवार को तोड़ दिया है. बारामती से भावुक कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. सांसद सुप्रिया सुले और डिप्टी सीएम अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार परिवार के सदस्यों से मिलते समय भावुक हो गईं. दोनों अपने आंसू नहीं रोक सकीं. वो परिजनों से गले लगकर फूट-फूटकर रोती दिखीं.
बता दें कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार का गुरुवार को बारामती में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. एनसीपी की ओर से जानकारी दी गई है किअजित पवार का अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में होगा. अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की उम्मीद है.










