प्रिया सचदेवा ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान, मंधिरा कपूर को भेजा नोटिस

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेवा ने अपनी ननद मंधिरा कपूर स्मिथ के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में प्रिया ने हाल ही में पटियाला हाउस कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। कोर्ट ने मंधिरा कपूर को नोटिस जारी किया है और उन्हें 12 मार्च तक जवाब देने के लिए कहा गया है।

प्रिया सचदेवा का आरोप है कि मंधिरा कपूर सोशल मीडिया, पॉडकास्ट और मीडिया इंटरव्यू के जरिए उन पर झूठे आरोप लगा रही हैं और इसका मकसद उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है। संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को हुआ था। उनके निधन के बाद उनके और करिश्मा कपूर के बच्चों ने प्रिया पर वसीयत में हेराफेरी करने और संपत्ति अपने नाम करने का आरोप लगाया था।

मंधिरा कपूर ने इससे पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि प्रिया यह सब संपत्ति विवाद को भटकाने के लिए कर रही हैं। प्रिया ने इसके बाद पटियाला हाउस कोर्ट में उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया।

संजय कपूर और करिश्मा कपूर का तलाक 2016 में हुआ था। तलाक के बाद संजय ने प्रिया से शादी की थी। संजय की मां रानी कपूर ने भी दिल्ली हाई कोर्ट में नया मुकदमा दायर किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि प्रिया ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर एक फर्जी ट्रस्ट बनाकर उन्हें उनकी संपत्ति और कंट्रोलिंग हिस्सेदारी से वंचित करने की कोशिश की।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com