छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, पेलेट गन और तोड़फोड़ के आरोपों को लेकर केंद्र को घेरा

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्र आंदोलनों के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के खिलाफ अत्यधिक बल प्रयोग किया गया और प्रदर्शनकारियों पर पेलेट गन, लाठी तथा अन्य सख्त उपाय अपनाए गए। राहुल गांधी ने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराई जानी चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि देश के छात्र अपने भविष्य और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पास पुलिस कार्रवाई से जुड़े सबूत मौजूद हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं केंद्र सरकार ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की फायरिंग नहीं हुई और केवल भीड़ नियंत्रण के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। सरकार ने राहुल गांधी से अपने आरोपों पर माफी मांगने की भी मांग की।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com