धमतरी: महापौर के गाड़ी के सामने लेटे रेल प्रभावित व कांग्रेसी पार्षद, जमकर किया हंगामा; मेयर बोले…

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी में नगर निगम कार्यालय के बाहर महापौर के गाड़ी के सामने रेलवे प्रभावित व कांग्रेसी पार्षद लेट गए थे. इसके साथ ही महापौर को घेर कर जमकर हंगामा करने लगे. पुलिस के पहुँचने पर मामला शांत हुआ.
बता दे कि धमतरी में बड़ी रेल लाइन का काम जारी है. ऐसे में रेलवे की जमीन पर काबिज लोगों को रेलवे प्रशासन द्वारा वहां से हटा दिया गया है. ऐसे में रेलवे प्रभावित लगातार व्यवस्थापन की मांग कर रहे है. जिसको लेकर आज शुक्रवार को रेलवे प्रभावित लोग बड़ी संख्या में नगर निगम कार्यालय पहुंच गए.

जैसे ही महापौर आये वैसे ही रेलवे प्रभावित और कांग्रेसी पार्षद महापौर के गाड़ी के सामने सो गए. जिसके बाद महापौर को घेर कर जमकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की गई. इस दौरान माहौल काफी गरमा गया था. रेलवे प्रभावित लगातार अपनी व्यवस्थापन की मांग कर रहे हैं. व्यवस्थापन नही होने से वे लोग काफी आक्रोशित है.
जबकि कांग्रेसी पार्षद महापौर के 8 माह के कार्यकाल को लेकर सवाल उठा रहे है. कांग्रेसी पार्षदों का कहना है कि शहर के वार्डो में कोई काम नही हो रहा है, मूलभूत सुविधाएं चरमराई हुई है. वही महापौर ने कहा कि कांग्रेसियों ने पांच वर्ष में कुछ काम नही किया है. कहा हम लोग रेलवे प्रभावित लोगों के लिए रहने की व्यवस्था कर रहे है.









