राजस्थान: जन्मदिन की खुशी में हर्ष फायरिंग, मासूम समेत 2 लोग हुए घायल; जांच में जुटी पुलिस

धौलपुर: जिले के नादनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुरा गांव में जन्मदिन समारोह की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं. रात करीब साढ़े आठ बजे चल रहे जल रही जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान एक अज्ञात युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी. जिसमे 10 वर्षीय मासूम बच्ची और 35 वर्षीय महिला गोली लगने से घायल हो गईं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. फायरिंग की सूचना मिलते ही नादनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

जानकारी के अनुसार नादनपुर थाना इलाके के ताजपुरा गांव में गुरुवार रात संग्राम गुर्जर पुत्र रोशन के घर उनकी बहन बृजेश पत्नी लोकेन्द्र के सात वर्षीय पुत्र का जन्मदिन कार्यक्रम चल रहा था. बृजेश मूल रूप से सामालिया पुरा धौलपुर की रहने वाली हैं और मायके ताजपुरा आई हुई थीं. इसी दौरान पास के ही पड़ोसी पान सिंह के 8 वर्षीय पुत्र का जन्म महोत्सव कार्यक्रम चल रहा था. जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान संग्राम गुर्जर के घर महिलाएं डांस कर रही थीं.

इसी बीच किसी अज्ञात युवक ने अचानक हर्ष फायरिंग कर दी. गोली लगने से 10 वर्षीय मासूम बच्ची और 35 वर्षीय महिला रामवती गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. फायरिंग की सूचना पर नादनपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com