Rajasthan News-शिक्षा मंत्री ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण… विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा देने पर दिया जोर

मंत्री दिलावर ने स्कूल में स्टाफ की उपस्थिति और बच्चों की संख्या को लेकर भी जानकारी ली। इसके बाद शिक्षा मंत्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,केशवपुरा सेक्टर 2 और 3 पहुंचे।

Rajasthan News-कोटा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर आज अचानक सुबह कोटा पहुंचे। निजी कार्यक्रम में शामिल होने कोटा पहुंचे मंत्री श्री दिलावर ने दोपहर में अचानक शहर के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सबसे पहले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आवासन मंडल स्कूल, केशवपुरा पहुंचे जहां उन्होंने स्कूल परिसर और कक्षा कक्षों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा विद्यालय प्रशासन को नियमित स्वच्छता रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया।

मंत्री दिलावर ने स्कूल में स्टाफ की उपस्थिति और बच्चों की संख्या को लेकर भी जानकारी ली। इसके बाद शिक्षा मंत्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,केशवपुरा सेक्टर 2 और 3 पहुंचे।

जहां उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही विद्यार्थियों से खेल सामग्री व खेल के नियमित कालांश को लेकर जानकारी ली। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद भी आवश्यक है।

विद्यालयों में खेल सामग्री पहुंचा दी गई है। अब बच्चों को खेलने के लिए सामग्री उपलब्ध कराई जाए तथा खेल के कालांश नियमित रखे जाएं। शिक्षा मंत्री ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालाकुंड का भी निरीक्षण किया तथा स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली।

मंत्री श्री दिलावर ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देने तथा बच्चों को संस्कारित करने के भी शिक्षकों को निर्देश दिए। श्री दिलावर ने कहा कि तीनों ही स्कूलों में व्यवस्थाएं उपयुक्त हैं,परंतु शैक्षणिक कार्यों की गुणवत्ता पर और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। इसके बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जयपुर के लिए रवाना हो गए।

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com