Rajasthan News- तहसीलदार व पटवारी को शीघ्र गिरदावरी के निर्देश

श्री देवासी बांधों में जलस्तर लगातार बढने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को उनकी निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने फसल खराबे का सर्वे कर जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार करने के लिए संबंधित तहसीलदार व पटवारियों को निर्देशित किया

Rajasthan News/जयपुर। झालावाड़ जिले के प्रभारी एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री श्री ओटाराम देवासी ने झालावाड़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश से फसलों में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए दौरा किया।
उन्होंने वर्षा प्रभावित क्षेत्र खानपुर में ग्राम पंचायत गोलाना व बाघेर सहित नागोनिया ग्राम में फसल खराबे का जायजा लिया और काश्तकारों से मुलाकात की। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जान-माल एवं पशु हानि की भी उपस्थित ग्रामीणों से जानकारी ली।
श्री देवासी बांधों में जलस्तर लगातार बढने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को उनकी निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने फसल खराबे का सर्वे कर जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार करने के लिए संबंधित तहसीलदार व पटवारियों को निर्देशित किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गोलाना क्षेत्र में नालों से पानी की निकासी अवरूद्ध होने पर आबादी क्षेत्र में जलभराव की समस्या से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। जिसके निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
प्रभारी मंत्री श्री देवासी ने सर्किट हाऊस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी, गिरदावरी की स्थिति, पशुहानि, पंचगौरव, गांव चलो अभियान, शहर चलो अभियान एवं सहकारिता सदस्यता अभियान की तैयारियों एवं प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने जिले में वर्षा से फसलों आदि में हुए नुकसान की स्थिति को लेकर अधिकारियों से चर्चा की और उन्होंने क्षतिग्रस्त भवनों, सड़कों, पुलियाओं इत्यादि की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही जलभराव वाले स्थानों से पानी की निकासी के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राज्य सरकार के माध्यम से सहायता दिलवाने हेतु कार्यवाही पूर्ण करवाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि में अगर किसानों को पशुहानि या जनहानि हुई हो तो उसके लिए भी सहायता हेतु नियमानुसार प्रस्ताव बनाकर भिजवाएं जाएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रभावित किसानों को चारे व पशु चिकित्सकीय सेवाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने हेतु पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक को आदेशित किया।
इस दौरान जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने प्रशासन द्वारा आपदा राहत के उपायों तथा प्रभावित लोगों के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक अतिवृष्टि से फसलों में हुए खराबे के आंकलन के लिये राजस्व टीम द्वारा सर्वे कार्य पूर्ण कर प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवा दिए गए हैं। साथ ही आपदा राहत टीम अलर्ट मोड पर तैनात है।
उन्होंने कहा कि आपदा के समय प्रशासन की प्राथमिकता सर्वप्रथम लोगों को प्राथमिक राहत पहुंचाना है। 
पिपलोदी हादसा बड़ी त्रासदी, सरकार हमेशा पीड़ितों के साथ है – प्रभारी मंत्री—
प्रभारी मंत्री ने पिपलोदी हादसे में मृतक बच्चों को श्रृद्धांजली देते हुए कहा कि यह हादसा बड़ी त्रासदी थी, इस मुश्किल घड़ी में राज्य सरकार मृतकों व घायल बच्चों के परिवार के लिए हमेशा साथ खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा पीड़ितों की सहायतार्थ किए गए सभी प्रयासों की प्रशंसा की।
प्रभारी मंत्री ने बैठक के दौरान जिले में राईजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए शीघ्र ही अधिक से अधिक एमओयू के कार्यो को पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। बैठक में मनोहरथाना विधायक गोविंद रानीपुरिया ने अपने क्षेत्र से संबंधित फसल खराबे सहित बायपास एवं अन्य समस्याओं से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया।
प्रभारी मंत्री ने प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा आगामी 15 सितम्बर से नगरीय निकाय क्षेत्रों में चलाए जाने वाले ‘‘शहर चलो अभियान’’ तथा 18 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले ‘‘गांव चलो अभियान’’ की तैयारियों, प्री-कैम्प के आयोजन की समीक्षा करते हुए शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जिले के पंचगौरव एवं उनसे संबंधित योजनाओं व गतिविधियों की स्थिति की समीक्षा करते हुए पंचगौरव के संदेश को आमजन तक पहुंचाने हेतु कार्ययोजना एवं गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान सहकारिता सदस्यता अभियान के सफलतम क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
बैठक में मनोहरथाना विधायक श्री गोविन्द रानीपुरिया, जिला कलक्टर श्री अजय सिंह राठौड़ सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com