Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम फिर सक्रिय: आज 24 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, 5 अक्टूबर से फिर होगी झमाझम!

Rajasthan weather ।राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का एक और दौर शुरू हो गया है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

Rajasthan weather।मौसम केंद्र जयपुर ने आज प्रदेश के 24 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, 3 और 4 अक्टूबर को बारिश की तीव्रता थोड़ी धीमी पड़ सकती है, लेकिन इसके बाद 5 से 7 अक्टूबर तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण फिर से जोरदार बरसात होगी।

पिछले 24 घंटों में हुई बारिश

Rajasthan weather।पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। जयपुर के दूदू में 42 MM, जोबनेर में 35 MM, जालसू में 19 MM और मौजमाबाद में 11 MM बारिश हुई।

भरतपुर के उच्चैन में 28 MM और तूंगा में 23 MM पानी बरसा। नागौर के रियाबाड़ी में 23 MM, सीकर के श्रीमाधोपुर में 13 MM और अजमेर शहर में 8.6 MM बरसात रिकॉर्ड की गई।बुधवार देर शाम हनुमानगढ़ और चूरू के कुछ इलाकों में भी तूफानी बारिश दर्ज हुई।

तापमान में भारी गिरावट, गर्मी से राहत

लगातार हो रही इस बारिश ने प्रदेश के मौसम को सुहावना बना दिया है। राज्य के अधिकांश शहरों में दिन का अधिकतम तापमान औसत से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है।

बुधवार को जयपुर में 30.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। हालांकि, सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com