Rajasthan Weather Update-दक्षिण पश्चिमी भागों में आगामी 48 घंटे भारी, अतिभारी बारिश का दौर
येलो अलर्ट: श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, दौसा, नागौर, सीकर सहित राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं (20-30 Kmph) चल सकती हैं।

Rajasthan Weather Update-राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में अगले 48 घंटों तक भारी से अतिभारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
Rajasthan Weather Update-इसके बाद 8 सितंबर से अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी, जिससे लोगों को भारी वर्षा से राहत मिलेगी।
आज, रविवार को, राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
ऑरेंज अलर्ट: अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (30-40 Kmph) और भारी बारिश होने की संभावना है।
येलो अलर्ट: श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, दौसा, नागौर, सीकर सहित राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं (20-30 Kmph) चल सकती हैं।
अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान/Rajasthan Weather Update
एक वेल मार्क लो प्रेशर सिस्टम अब अवदाब (Depression) में बदल गया है, जो दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के ऊपर बना हुआ है। इसके असर से आज जालौर, सिरोही, बाड़मेर, बालोतरा और उदयपुर जैसे जिलों में अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। शेष संभागों जैसे कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर में हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है।
8 सितंबर के बाद मौसम
8 सितंबर को भी बाड़मेर, जालोर और जैसलमेर में कहीं-कहीं भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, उसके बाद अगले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश में काफी कमी आएगी।








