एक्शन में RBI, अक्टूबर में 3 बैंकों पर प्रतिबंध और एक पर लगा जुर्माना, कई फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द

अक्टूबर में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने तीन बैंकों पर प्रतिबंध लगाया है, जो 6 महीने तक लागू रहेगा। वित्तीय स्थिति को देखते हुए निर्देशों में बदलाव किए जाएंगे। बिहार में स्थित एक सहकारी बैंक पर नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया गया है। आरबीआई ने 13 नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों का सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन यानि लाइसेंस रद्द कर दिया है, जिसके बाद एनबीएफसी को बिजनेस जारी रखने की अनुमति नहीं है।

बिहार में स्थित द मुंगेर जमुई सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर 5 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई है।  बैंक ने निर्धारित समय सीमा के भीतर सेंट्रल केवाईसी रिकॉर्ड रजिस्ट्री पर ग्राहकों के केवाईसी रिकॉर्ड को अपलोड करने में विफल रहा। 31 मार्च 2026 तक बैंक की वित्तीय स्थिति को चेक करने के लिए नाबार्ड द्वारा एक निरीक्षण किया गया था, इस दौरान नियमों  के अनुपालन में खामियों का खुलासा हुआ था। हालांकि इस कार्रवाई का असर ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा।

इन बैंकों पर लगा प्रतिबंध 

श्री महात्मा भावेश्वर को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड अफजलपुर और द तिरुवल्ला अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पथानाममिट्टा पर 6 महीने का प्रतिबंध लगाया है। दोनों को 8 अक्टूबर से बैंकिंग बिजनेस बंद करने का आदेश जारी किया गया था। हालांकि इस कार्रवाई को बैंकों का लाइसेंस रद्द होना नहीं माना जाएगा। प्रतिबंध के दौरान खाताधारकों को पैसे निकालने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि प्रत्येक ग्राहक DICGC एक्ट 1961 के प्रावधानों के तहत डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन से  अपनी जमा राशि के लिए 5 लाख रुपये तक की जमा बीमा क्लेम राशि प्राप्त करने का हकदार होगा।

पुडुचेरी को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड को 21 अक्टूबर से व्यवसाय बंद करने का आदेश जारी किया गया था। खाताधारकों को केवल खाते से 5,000 रुपये तक की राशि निकालने की अनुमति दी गई है।

इन फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द 

  1. भाग्यश्री ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड
  2. अजीत नाथ स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड
  3. एस्ट्रॉल डीलकॉम प्राइवेट लिमिटेड
  4. सजीली विनिमय प्राइवेट लिमिटेड
  5. ब्रिटेक्स फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
  6. बूह फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड
  7. सजीली विनिमय प्राइवेट लिमिटेड
  8. ब्लू माउंट एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड
  9. भूमिका फिसकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
  10. राजेश फिसकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
  11. डेल्टा कैपिटल मार्केट लिमिटेड
  12. श्रेयांश व्यापार प्राइवेट लिमिटेड
  13. सरला फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड

 

यहाँ देखें आरबीआई का नोटिफिकेशन

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close