सुशासन सरकार में भूमि सुधार मॉडल से जमीन का बढ़ा रियल वैल्यू, हर वर्ग को मिल रहा लाभ

रायपुर : आज जब देश डिजिटल इंडिया की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसका सबसे ठोस और प्रत्यक्ष असर जमीन-जायदाद यानी रियल एस्टेट सेक्टर में दिखाई दे रहा है. संपत्ति के मूल्यांकन की पुरानी, भ्रमित और अपारदर्शी व्यवस्था को बदलते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिला सीधा लाभ आम नागरिक, किसान और निवेशक तीनों को मिला हैं.

छत्तीसगढ़ शासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई गाइडलाइन दरें जारी कर दी हैं, जो 20 नवंबर 2025 से प्रभावी हो चुकी हैं. छत्तीसगढ़ गाइडलाइन दरों का निर्धारण नियम, 2000 के अंतर्गत केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड से अनुमोदित यह संशोधन लगभग सात वर्षों बाद किया गया है. इसका उद्देश्य भूमि के वास्तविक बाजार मूल्य को प्रतिबिंबित करना, पुरानी विसंगतियों को समाप्त करना और नागरिकों को न्यायपूर्ण लाभ सुनिश्चित करना है.

सीएम साय का कुशल नेतृत्व, साफ नीयत एवं स्पष्ट नीति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह साफ हो गया है कि अब प्रदेश में जमीन से जुड़े फैसले अनुमान या दबाव पर नहीं, बल्कि डेटा, तकनीक और न्याय के आधार पर लिए जाएंगे. नई गाइडलाइन दरें केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि उस सोच का प्रमाण हैं, जिसमें किसान, आम नागरिक और निवेशक सभी को समान सुरक्षा और अवसर मिलता है.

साय सरकार ने यह समझा कि यदि जमीन का सही मूल्यांकन नहीं होगा, तो किसान को उसका पूरा हक नहीं मिलेगा, आम आदमी को बैंक लोन में परेशानी होगी, सरकार को राजस्व का नुकसान होगा और सिस्टम में भ्रष्टाचार बना रहेगा. इसी सोच के साथ वर्षों से लंबित गाइडलाइन दरों के पुनरीक्षण का निर्णय लिया गया.

पहले और अब: जमीन नीति में अंतर साफ है

गाइडलाइन दरें 5-6 वर्षों तक अपडेट नहीं होती थी अब 7 वर्षों बाद वैज्ञानिक और व्यापक पुनरीक्षण। बाजार मूल्य और सरकारी मूल्य में भारी अंतर था अब बाजार के वास्तविक मूल्य के करीब दरें हो गई हैं. एक ही सड़क या वार्ड में अलग-अलग दरें था जो अब एक जैसे क्षेत्रों में एकसमान दरें हो गईं है. किसानों को भूमि अधिग्रहण में कम मुआवजा मिलता था लेकिन अब किसानों को न्यायसंगत मुआवजा मिलेगा. रजिस्ट्री में कम मूल्य दिखाकर टैक्स चोरी अब टैक्स चोरी पर सीधी रोक लग गया हैं. पटवारी और बिचौलियों पर निर्भरता अब ऑनलाइन पोर्टल से सीधी जानकारी मिल रही हैं. बैंक लोन में संपत्ति का अंडरवैल्यूएशन और अब बैंक लोन में सटीक मूल्यांकन होगा जिसका और अधिक लाभ मिलेगा.

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस सुधार

शहरी क्षेत्रों में पहले एक ही वार्ड में कई दरें लागू होने से भारी भ्रम की स्थिति रहती थी. नई गाइडलाइन में अनावश्यक कंडिकाएं हटाकर समान प्रकृति वाले क्षेत्रों में एक जैसी दरें तय की गई हैं.

ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ा सुधार किया गया है. एक ही मार्ग से जुड़े गांवों में पहले भारी असमानता थी. अब समान सड़क, भूमि प्रकार और भौगोलिक महत्व के आधार पर गांवों का समूह बनाकर दरें तय की गई हैं और सड़क के दोनों ओर स्थित गांवों के लिए समान दरें लागू की गई हैं.

केवल रेट नहीं, रियल वैल्यू, साय सरकार का मॉडल

जहां-जहां गाइडलाइन दरें अव्यावहारिक रूप से कम थीं, वहां 100 से 150 प्रतिशत तक तार्किक संशोधन किया गया है. यह फैसला मनमाने ढंग से नहीं, बल्कि वैज्ञानिक सर्वे, GIS आधारित मूल्यांकन, जिला स्तरीय समितियों की रिपोर्ट, स्थानीय बाजार व्यवहार के आधार पर लिया गया है.

आम नागरिक और किसानों को सीधा लाभ

नई व्यवस्था से अब नागरिकों को जमीन की कीमत जानने के लिए किसी के पीछे भागने की जरूरत नहीं है. सरकारी ऑनलाइन पोर्टल से दरें आसानी से देखी जा सकती हैं।

  •  स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस में पारदर्शिता
  •  बैंक लोन प्रक्रिया में आसानी
  • कानूनी विवादों में कमी
  •  किसानों को वास्तविक मुआवजा

यह बदलाव जमीन को कागज की संपत्ति से निकालकर वास्तविक आर्थिक ताकत बना रहा है.

निवेश और विकास को मजबूती

नई गाइडलाइन दरों से छत्तीसगढ़ निवेशकों के लिए अधिक भरोसेमंद राज्य बनकर उभरा है. स्पष्ट दरों से उद्योगों की योजना आसान हुई है. रियल एस्टेट में स्थिरता आई, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को गति मिली, राज्य के राजस्व में स्वाभाविक वृद्धि हुई. यह सिर्फ गाइडलाइन नहीं, सिस्टम का सुधार है.

भूमि की नई गाइडलाइन दरें इस बात का प्रमाण हैं कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में फैसले देर से नहीं, दूरदृष्टि से होते हैं. इसके साथ ही दबाव में नहीं, डेटा के आधार पर होते हैं और सिर्फ सरकार के लिए नहीं, नागरिकों के हित में भी होते हैं.

यह बदलाव छत्तीसगढ़ को उस दौर से बाहर निकाल रहा है, जहां जमीन सौदे समझौतों पर निर्भर थे. अब यह दौर पारदर्शिता, भरोसे और अधिकार का है यही साय सरकार की असली पहचान हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com