RPSC Jobs- आयोग ने जारी किया प्राध्यापक,कृषि (स्कूल शिक्षा) के पदों पर भर्ती का विज्ञापन

RPSC Jobs/जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग हेतु प्राध्यापक-कृषि (स्कूल शिक्षा) के 500 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। पदों का वर्गवार वर्गीकरण पृथक से शीघ्र जारी कर दिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाऐं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 4 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 की रात्रि 12 बजे तक  किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com