RSS शताब्दी वर्ष पर बरेली में विराट हिंदू धर्म सम्मेलन, सनातन की गूंज से गूंजेगा इंदिरा पार्क

बरेली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को मॉडल टाउन स्थित इंदिरा पार्क में एक ‘विराट हिंदू धर्म सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है.इस सम्मेलन का उद्देश्य सनातन संस्कृति का संरक्षण और युवा पीढ़ी को धर्म के प्रति जागृत करना है.

श्री हरि मंदिर से निकलेगी संकीर्तन यात्रा

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह दस बजे श्री हरि मंदिर से एक विशाल संकीर्तन यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा कार्यक्रम स्थल इंद्रा पार्क तक पहुंचेगी, जिसके बाद प्रमुख विचारकों और चिंतकों द्वारा बौद्धिक उद्बोधन दिया जाएगा.इस भव्य सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के शहर प्रांत प्रचारक विनोद भाई उपस्थित रहेंगे.साथ ही मातृ शक्ति दीप्ति भारद्वाज,

अध्यक्ष रवि छाबड़ा, संयोजक,पूर्व उप-सभापति अतुल कपूर संचालन धीरज सेठी.

सनातन धर्म और राष्ट्र निर्माण पर जोर

मीडिया प्रभारी गोविंद तनेजा ने बताया कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी में अपनी संस्कृति के प्रति घटते रुझान को नई दिशा देने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है.सम्मेलन के माध्यम से समाज को वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराते हुए राष्ट्र निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया जाएगा.

तैयारियों में जुटे सेवादार

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धार्मिक सेवा समिति के अध्यक्ष रवि छाबड़ा, सुशील अरोड़ा, अतुल कपूर, संजीव चांदना, अनिल अरोरा, जुगल किशोर और डॉ. अजय कक्कड़ सहित कई कर्मठ सेवादार जुटे हुए हैं.आयोजकों ने सभी माताओं, बहनों और युवाओं से इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की है.कार्यक्रम के समापन पर प्रभु प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com