बिहार: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सदीपुर मलवा पथ, ग्रामीणों ने की ओबरा विधायक से शिकायत, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी

औरंगाबाद: ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 5.6 किलोमीटर तक बनाई जाने वाली ओबरा प्रखंड के सदीपुर मलवा रोड बनने से पहले ही उखड़ने लगी.

सड़क के घटिया निर्माण की जानकारी भीम आर्मी के प्रखंड ध्यक्ष सह ओबरा विधायक के प्रबल समर्थक राहुल राज को लगी। जानकारी मिलते ही वे सड़क निर्माण की स्थिति को देखने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सड़क निर्माण कार्य सही से नहीं हो रहा है.

मैटिरियल पूरा घटिया डाला जा रहा है। निर्माण कार्य की सामग्री गुणवत्तापूर्ण नहीं है। रोक टोक नहीं होने के कारण निर्माण कार्य में काफी अनियमितता बरती जा रही है। यानी कि पूरा निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया है। जिसके कारण अभी सड़क पूरी बनी भी नहीं कि उखड़ने लगी। सड़क की निर्माण सामग्री हाथ में आ जा रही है.

राहुल राज ने सड़क की वीडियो बनाई और ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्रा को भेजा और मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की मांग की. कार्य में बरती जा रही अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए ओबरा विधायक डॉ चंद्रा ने सड़क निर्माण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत वरीय पदाधिकारियों को दी.

विधायक से मिली जानकारी के बाद वरीय पदाधिकारी सड़क निर्माण स्थल पर पहुंचे और गुणवत्ता की जांच की.

इधर जानकारी पर पहुंचे समाजसेवी कमलेश कुमार विकल, पूर्व प्रधानाध्यापक शंकर ठाकुर, ग्रामीण लाल बहादुर यादव,नीतीश कुमार, पिंटू मेहता,ओम प्रकाश, दीपक ठाकुर,अमृतेश कुमार भी निर्माणस्थल पर पहुंचे और सड़क निर्माण कार्य का पुरजोर विरोध किया.

ग्रामीणों ने कहा कि यदि कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं लाया जाएगा तो मजबूर सभी ग्रामीण सड़कों पर आंदोलन को मजबूर होंगे.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com