सैमसंग ने किया बड़ा दांव: Galaxy S26 से iPhone तक फ़ाइल भेजने का AirDrop जैसा फ़ीचर

सैमसंग ने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव पेश किया है, जिससे एंड्रॉइड और आईफोन के बीच फाइल शेयर करना पहले से कहीं आसान हो जाएगा. गैलेक्सी S26 सीरीज में नया अपडेट आया है, जो एपल के एयरड्रॉप जैसा एक्सपीरियंस देता है. अब बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के सीधे फोटो, वीडियो और फाइल शेयर किए जा सकेंगे. यह फीचर फिलहाल कुछ क्षेत्रों में शुरू हुआ है और जल्द ही दुनियाभर में पहुंचेगा. सैमसंग के इस फीचर्स से Android और iOS के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा सकता है.

Galaxy S26 में आया बड़ा अपडेट
सैमसंग ने Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है. यह अपडेट फरवरी 2026 सिक्योरिटी पैच के साथ आता है और इसका साइज लगभग 700MB से ज्यादा है. यूजर्स इसे सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन से डाउनलोड कर सकते हैं. इंस्टॉल होने के बाद क्विक शेयर में नया फीचर एक्टिव हो जाता है, जिससे एपल डिवाइसेस के साथ फाइल शेयरिंग संभव हो जाती है.

कैसे काम करेगा AirDrop जैसा फीचर
इस अपडेट के बाद Quick Share अब एपल के एयरड्रॉप प्रोटोकॉल के साथ काम करने लगा है. इसका मतलब है कि Galaxy S26 यूजर अब पास में मौजूद iPhone, iPad या Mac में सीधे फाइल भेज सकते हैं. यह पूरी तरह वायरलेस तरीके से काम करता है और किसी अतिरिक्त ऐप या केबल की जरूरत नहीं होती. हालांकि, फाइल रिसीव करने वाले एपल डिवाइस में AirDrop की विजिबिलिटी Everyone पर सेट होना जरूरी है, तभी कनेक्शन स्थापित हो पाएगा.

किन शर्तों पर मिलेगा यह फीचर
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए कुछ जरूरी अपडेट पूरे होने चाहिए. फोन में लेटेस्ट फर्मवेयर इंस्टॉल होना जरूरी है, साथ ही Google Play Services और Quick Share ऐप का नया वर्जन होना चाहिए. अगर ये अपडेट पूरे नहीं हैं, तो फीचर सही से काम नहीं करेगा. सैमसंग ने इस रोलआउट की शुरुआत 23 मार्च से दक्षिण कोरिया में की है और आने वाले समय में इसे यूरोप, अमेरिका और एशिया के अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया जाएगा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com