मथुरा में संजू पंडा ने एक माह की कठोर तपस्या शुरू की, होलिका के धधकते अंगारों से गुजरेंगे तीन मार्च को

मथुरा जिले के फालैन गांव में होली के अवसर पर धधकती होलिका से गुजरने की परंपरा को निभाने के लिए संजू पंडा (41) ने रविवार से एक माह की कठिन तपस्या शुरू कर दी। इस दौरान वह गांव की परिक्रमा कर ग्रामीणों के साथ प्रह्लाद महाराज के जयघोष के साथ भक्तिमय माहौल में शामिल हुए।

परिक्रमा के दौरान ग्रामीणों ने गुलाल उड़ाया और समाज गायन किया, जिससे पूरा गांव उत्सव और भक्ति में डूब गया। होलिका स्थल पर संजू पंडा ने विधिवत पूजन कर अपनी साधना की सफलता की कामना की।

सुबह ही मंदिर पहुंचकर तपस्या का संकल्प लेने के बाद संजू पंडा ने गांव की परिक्रमा की। इस दौरान ‘जय प्रह्लाद’ के उद्घोष से पूरा गांव गूंज उठा। होलिका स्थल पर प्रह्लादजी की माला पहनाकर उन्हें तप के नियमों का स्मरण कराया गया और तपस्या का एक माह का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

संजू पंडा इस अवधि में कठोर नियमों का पालन करेंगे। वह घर नहीं जाएंगे, मंदिर परिसर में रहकर अन्न का त्याग करेंगे और ब्रह्मचर्य का पालन करेंगे। भगवान सहाय पंडित ने बताया कि तीन मार्च को अलसुबह संजू पंडा होली की धधकती होलिका के अंगारों से होकर गुजरेंगे।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com