सारंगढ़ को मिली बड़ी सौगात: अरुण साव ने जारी किया 95.30 लाख का आदेश, अब बनेगा आधुनिक उद्यान

रायपुर, 20 जुलाई 2026। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सारंगढ़ नगर पालिका में उद्यान निर्माण के लिए 95 लाख 30 हजार रुपए मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सारंगढ़ में उद्यान निर्माण की घोषणा के अनुपालन में विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की अधोसंरचना मद से यह राशि स्वीकृत की है।

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से स्वीकृति आदेश जारी कर दिए हैं। अरुण साव ने उद्यान निर्माण को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com