वरिष्ठ नेताओं ने लेख राम साहू के कर्तव्यनिष्ठ कार्यों की सराहना की

रायपुर। 8 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन, शंकर नगर, रायपुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने की, तथा इसमें भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, टी.एस. सिंह देव, पूर्व उपमुख्यमंत्री, चरण दास महंत, नेता प्रतिपक्ष, ताम्रध्वज साहू, पूर्व गृह मंत्री, और मलकीत गैंदु, प्रभारी महामंत्री उपस्थित थे।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों और जिला बूथ प्रभारीयों की संयुक्त समीक्षा की गई। इसमें कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष बसंत यादव और जिला बूथ प्रभारी लेख राम साहू, पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वय पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली के प्रतिनिधि, ने कांकेर की तीनों विधानसभा की रिपोर्ट तैयार की। विशेष रूप से भानुप्रतापपुर विधानसभा के ग्राम राड़वाही में रात भर रुककर बूथ कमेटियों के गठन की जानकारी दी गई। वर्तमान में जिला कांकेर की बूथ कमिटी का लगभग 80% गठन पूर्ण हो चुका है।

लेख राम साहू और बसंत यादव की कार्यकुशलता और तीव्रता को देखकर वरिष्ठ नेताओं ने उनकी सराहना की। दोनों के उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com