रायबरेली में घर के अंदर अधेड़ का गला कटा शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रायबरेली: यूपी के रायबरेली जनपद में गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव में आज दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का गला कटा शव उसके घर के कमरे में पड़ा मिला.

शव देख परिजनों में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जाँच पड़ताल कर शव को कब्जे में ले लिया.

गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के दुनिया पति का पुरवा मजरे कोरिहर निवासी राम बहादुर ऊर्फ रिंघू 50 वर्ष पुत्र स्व बिन्दादीन लोधी का शव आज दोपहर बाद घर के पीछे वाले कमरे में पड़ा मिला. उसके गले का आगे का हिस्सा धारदार हथियार से बुरी तहर कटा था। शव के बगल में चाकू पड़ी थी.

घटना की जानकारी तब हुयी जब राम बहादुर की बेटी खेत से घर पहुँची. पिता का शव देख वह जोर जोर से चिल्लाने लगी. मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुँच गए.

सूचना पर पहुँची पुलिस व फॉरेन्सिक टीम ने जरुरी साक्ष्य जुटाये और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने मौके से चाकू बरामद किया है.

पुलिस के मुताबिक राम बहादुर शराब का लती था. घटना के समय मृतक की पत्नी व बच्चे खेत में काम कर रहे थे. घटना के समय राम बहादुर घर में अकेला था.

पुलिस ने बताया कि घटना के संदर्भ मे कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है.

एसपी रवि कुमार ने बताया कि घटना की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण साफ हो सकेगा.

close