सेंसेक्स की डे-लो से 750 अंक रिकवरी, निफ्टी भी 25700 से ऊपर; क्यों शेयर बाजार की चाल बदली

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को डे लो से रिकवर कर गया। 

Stock Market today: भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को शानदार वापसी की। शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने जोरदार रिकवरी दिखाई। सेंसेक्स 750 अंक ऊपर आया जबकि निफ्टी भी 25700 के स्तर को पार कर गया। सकारात्मक ग्लोबल संकेतों और भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीदों ने निवेशकों में नई जान फूंक दी।

सुबह सेंसेक्स 411 अंक गिरकर 83124 पर पहुंच गया था लेकिन दोपहर 3 बजे तक यह 300 अंक चढ़कर 83840 पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी भी दिन के निचले स्तर 25,450 से उछलकर 25694 पर ट्रेड कर रहा था, यानी 120 से ज्यादा अंकों की बढ़त। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचसीएल टेक, इंटरग्लोब एविएशन जैसे शेयरों में करीब 2 फीसदी की तेजी रही जबकि बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व में 7% तक गिरावट दर्ज की गई।

आखिर क्यों बाजार की चाल बदली?

भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद निवेशकों का भरोसा लौटा। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच एक फेयर ट्रेड डील लगभग तय हो चुकी है, जो दोनों देशों के बीच आर्थिक और सुरक्षा रिश्तों को और मजबूत करेगी। इससे भारतीय बाजार में सकारात्मकता बढ़ी।

अमेरिका में शटडाउन खत्म होने की उम्मीद

अमेरिकी सीनेट ने सोमवार को फंडिंग बिल पास किया, जिससे देश के इतिहास के सबसे लंबे सरकारी शटडाउन के खत्म होने की उम्मीद जगी। इससे वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता में कमी आने की संभावना बनी, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखा।

फेड के ब्याज दर घटाने की उम्मीद

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के गवर्नर स्टीफन मिरन ने कहा कि दिसंबर में 0.50% की दर कटौती उचित होगी। ब्याज दरों में कमी की उम्मीद ने शेयर बाजार में तेजी को बल दिया, खासकर आईटी और बैंकिंग शेयरों में।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

ब्रेंट क्रूड 0.19% घटकर 63.94 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारत का इंपोर्ट बिल कम होता है और महंगाई पर भी नियंत्रण रहता है, जो घरेलू बाजार के लिए राहत की खबर है।

(प्रियंका कुमारी)

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com