एमपी में सम्मान के साथ लागू होगा वंदे मातरम् का गायन… CM मोहन यादव का ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उनकी सरकार राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के ससम्मान गायन को मध्यप्रदेश में लागू करेगी. उन्होंने वंदे मातरम् के छह छंदों का गायन लागू करने की पहल की प्रशंसा की है.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में हमारे वीर सेनानियों ने वंदे मातरम् गाते हुए स्वयं को देश के लिए बलिदान कर दिया. मध्यप्रदेश सरकार, केंद्र सरकार के इस निर्णय के साथ खड़ी है और वंदे मातरम् गायन के निर्णय को त्वरित रूप से प्रदेश में लागू कर रही है.
जन-गण-मन से पहले सभी कार्यालयों और स्कूलों में वंदे मातरम्
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रगान जन-गण-मन से पहले सभी कार्यालयों और स्कूलों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के छह छंदों के गायन का निर्णय लिया है. यह अत्यंत सराहनीय एवं अभूतपूर्व पहल है. इसके जरिए पूरा देश अमर शहीदों के बलिदान को स्मरण करेगा.









