लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, जानें क्यों लिया ऐसा फैसला

संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के बीच तनाव बरकरार है। बजट के पेश होने के बाद से ही अब तक लोकसभा ढ़ंग से चल नहीं पाई है। इस बीच विपक्षी दलों ने लोकसभा महासचिव को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस दिया है।
इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस नोटिस पर फैसला होने तक लोकसभा न जाने का फैसला किया है।











