यूपी में भतीजे के शादी से पहले महिला की संदिग्ध मौत, बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

श्रावस्ती: यूपी के श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर मौत हो गई. महिला का शव घर के एक बंद कमरे में फंदे से लटका मिला. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की जानकारी होने पर परिजन महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान मोहल्ला अंबेडकर नगर डेरा निवासी 45 वर्षीय सितारा देवी पत्नी रामकिशोर के रूप में हुई है.

सूचना पर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक विपिन सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई. इसके बाद क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार और थाना प्रभारी परमानंद तिवारी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की.

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया. टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया.

परिवार बाजार गया था, लौटने पर हुआ खुलासा

मृतका के पति रामकिशोर ने बताया कि घर में नाती के जन्मदिन और भतीजे की शादी की तैयारियां चल रही थीं. इसी सिलसिले में परिवार के सभी सदस्य कपड़े खरीदने बाजार गए हुए थे. वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई.

परिवार के लोग कपड़े खरीदने गए हुए थे बाजार

मृतका की बहू ने बताया कि पूरे परिवार के लोग बाजार में कपड़े खरीदने गए हुए थे. जब उनके ससुर घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. इसके बाद वह पड़ोस की छत से होकर घर के अंदर पहुंचे, जहां उन्होंने महिला को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा.

यह दृश्य देखते ही उन्होंने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए. सभी की मदद से महिला को फंदे से नीचे उतारा गया. इसके बाद परिजन उसे निजी वाहन से इकौना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com