हर विधानसभा में 6 से 32 हजार तक वोट काटने का टारगेट, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अभी भले ही समय है, लेकिन इसकी सरगर्मी देखने को मिलने लगी है. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया और सूबे के पूर्व मुख्य अखिलेश यादव ने एक बार फिर से बीजेपी पर तीखा हमला किया है.

राजधानी लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यूपी में चल रहे SIR को लेकर बीजेपी को घेरा. उन्होंने SIR के फॉर्म-7 को लेकर कहा कि मुझे जो सूचना मिल रही है कि बीजेपी फॉर्म-7 के जरिए बड़ी धांधली करने जा रही है. उन्होंने ये भी कहा कि उनके पासइसके पूरे सबूत हैं.

फॉर्म-7 पर ECI का होलोग्राम होना चाहिए’

अखिलेश ने कहा कि कागजी फार्मेट नहीं होना चाहिए. कोई एक ऐसा फॉर्म आए, जिस पर नंबरिंग हो. उन्होंने कहा कि फॉर्म-7 पर ECI का होलोग्राम होना चाहिए. फार्म जमा करने के समय की सीसीटीवी निकाली जाए. जो भी आरोपी पकड़ा जाए, उसके उपर FIR दर्ज करके उसके ऊपर राज्य के खिलाफ साजिश करने और 420 सी का मुकदमा चले. उन्होंने कहा कि डाउनलोडेड फॉर्म के सत्यापन की कोई कागज़ी व्यवस्था होनी चाहिए और घपलेबाजी को पकड़ने के लिए AI का सहारा लिया जाए. उन्होंने कहा कि फॉर्म-7 पर हस्ताक्षर की न्यायिक जांच हो और गड़बड़ करने वाले पर मुकदमा हो.

‘मुस्लिम मतदाताओं के वोट कटवाने की कोशिश’

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि सीतापुर, और अन्य जगह से जानकारी आई कि मुस्लिम मतदाताओं के वोट कटवाने की कोशिश की जा रही है. जिसे दस्तख़त करना नहीं आता उसके दस्तख़त के साथ फॉर्म-7 जमा करवाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में ऐसा चल रहा है, जिन विधानसभाओं में बीजेपी हारी है वहांज्यादा हो रहा है. उन्होंने कहा कि धांधली के लिए बूथ स्तर पर काम हो रहा है. PDA और मुस्लिम मतदाताओं के वोट काटने की तैयारी हो रही है. उन्होंने कहा कि कन्नौज में बड़े पैमाने पर 1200 वोट काट दिए गए.

‘लोकतंत्र में वोट सबसे बड़ा अधिकार’

सपा नेता नेता ने कहा कि लोकतंत्र में वोट सबसे बड़ा अधिकार है, ऐसे मेंइस तरह की धांधली ना होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यूपी में एक करोड़ वोट काटने की तैयारी हो रहा है. यहां टारगेटेड वोट काटने का काम हो रहा है, ये राजनीतिक भ्रष्टाचार है. उन्होंने कहा कि हर विधानसभा का इनका टारगेटेड है- अकबरपुर, अयोध्या, बाराबंकी, करनैलगंज, गोंडा ऐसे तमाम टारगेटेड विधानसभा हैं.

‘6000 से 32500 तक वोट काटने का टारगेट’

उन्होंने कहा कि बछरावां में 32000 तक वोट काटने का टारगेट है, लखनऊ सेंट्रल में 30000 वोट काटने का टारगेट हैं. उन्होंने कहा कि हर हर विधानसभा में 6000 से 32500 तक वोट काटने का टारगेट है. उन्होंने कहा कि इन सबके पेन ड्राइव तैयार किये गए हैं, सीधे बांट देंगे, फिर प्रिंट आउट निकाला जाएगा और जमा कर दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि SIR के दौरान बीजेपी PDA और खासकर अल्पसंख्यकों के वोट कटवाने की साजिश कर रही है और यह साजिश फॉर्म-7 के जरिए से की जा रही है. अखिलेश ने चुनाव आयोग से फौरन संज्ञान लिए जानेकी मांग की है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com