एक ड्रग तस्कर की कहानी, जो अपनी पत्नी से बेपनाह मोहब्बत करता था, जोधपुर से कैसे पकड़ा गया दुर्गाराम?

राजस्थान के जोधपुर पुलिस ने एक इनाम ड्रग तस्कर को पकड़ने में सफलता पाई है. इसका नाम दुर्गाराम है. पुलिस ने इस पर 25,000 रुपये का इनाम रखा था. दुर्गाराम अपनी पत्नी से बेहद मोहब्बत करता था. वह पुलिस से बचकर उससे मिलने आता था. हालांकि, पुलिस को भनक लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि आरोपी दुर्गाराम फलोदी के मतोड़ा थाना के बरसिंगो का बास गांव निवासी है. पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है.

पुलिस के मुताबिक, दुर्गाराम बेहद चालाकी से काम करता था. वह मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता था और पत्नी से सीधे बात करने के बजाय पड़ोसी को किसी अनजान नंबर से फोन करके संदेश देता था. पड़ोसी खुद जाकर पत्नी को उसकी बात पहुंचाता था.

कैसे पत्नी से मिलता था ड्रग तस्कर?

 

दुर्गाराम अपनी पत्नी से मिलने के लिए अपने एक दूर के रिश्तेदार के यहां जाता था और वहीं अपनी पत्नी को भी बुला लेता था. पुलिस को जब ये पता लगा तो एक टीम सादी वर्दी में दुर्गाराम और उसके परिवार की गतिविधियों पर नजर रखने लगी. जब भी दुर्गाराम की पत्नी घर से रिश्तेदार के यहां जाती, पुलिस की टीम चौकन्नी हो जाती.

कैसे बन गया ड्रग तस्कर?

 

धीरे-धीरे, दुर्गाराम उस पड़ोसी, कालू के अवैध धंधे में शामिल हो गया. पैसों की कमी और ऐशो-आराम की चाह ने उसे अपराध की दुनिया में धकेल दिया. दुर्गाराम ने प्रतिबंधित डोडा पोस्त से भरा एक ट्रक मेवाड़ से मारवाड़ के मंडली तक पहुंचाया, लेकिन पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया. हालांकि, दुर्गाराम मौके से फरार हो गया. इस घटना के बाद से दुर्गाराम दो साल तक पुलिस से बचता फिर रहा था, दर-दर की ठोकरें खा रहा था. उसके पिता ने भी उससे दूरी बना ली, जिससे वह अपनों से दूर हो गया और अकेला पड़ गया.

 

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com