युवक ने शराबी पिता का किया मर्डर:सिर पर लकड़ी से मारा, इलाज के दौरान मौत, भाई-बहन को गाली देकर मार रहे थे पिता

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिता शराब के नशे में भाई-बहनों को गालियां दे रहा था और मारपीट कर रहा था। इससे गुस्साए बेटे ने पिता के सिर पर डंडे से वार कर दिया।

पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के बास्तानार गांव का है।

जानकारी के अनुसार, बास्तानार गांव की रहने वाली महिला माटे गावड़े ने कोड़ेनार थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि 19 दिसंबर को उसके बेटे असलु गावड़े ने उसके पति जोगो गावड़े के सिर पर लकड़ी से वार किया था, जिससे वे घायल हो गए थे।

शराब पीकर विवाद कर रहे थे पीता

पिता और बेटे के बीच शराब पीने के बाद बच्चों को मारने को लेकर झगड़ा हुआ था। घायल जोगो गावड़े को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके बेटे असलु गावड़े (20) को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com