₹7 लाख से कम की इस कार ने जीता पूरे देश का दिल, देखते रह गए वैगनआर, बलेनो, i20; बिक्री में बन गई नंबर-1

भारतीय ग्राहकों के बीच हैचबैक सेगमेंट के कारों की डिमांड हमेशा रही है। अगर बीते महीने यानी जून, 2025 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। हालांकि, इस दौरान मारुति सुजुकी स्विफ्ट की बिक्री में सालाना आधार पर 19 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। बता दें कि बीते महीने मारुति स्विफ्ट को कुल 13,275 नए ग्राहक मिले। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जून, 2024 में मारुति स्विफ्ट को कुल 16,422 खरीददार मिले थे। बता दें कि भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी स्विफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 9.64 लाख रुपये तक जाती है। आइए जानते हैं बीते महीने की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

40% घट गई मारुति बलेनो की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी वैगनआर रही। मारुति वैगनआर ने इस दौरान 6 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 12,930 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी बलेनो रही। मारुति बलेनो ने इस दौरान 40 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 8,966 यूनिट कार की बिक्री की। वहीं, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा टियागो रही। टाटा टियागो ने इस दौरान 17 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 6,032 यूनिट कार की बिक्री की।

सातवें नंबर पर रही टाटा अल्ट्रोज

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मारुति सुजुकी ऑल्टो रही। मारुति ऑल्टो ने इस दौरान 35 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 5,045 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई ग्रैंड i10 एनआईओएस रही। ग्रैंड i10 एनआईओएस ने इस दौरान 14 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 4,237 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा अल्ट्रोज रही। टाटा अल्ट्रोज ने इस दौरान 1 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,974 यूनिट कार की बिक्री की।

32% घट गई सेलेरियो की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हुंडई i20 रही। हुंडई i20 ने इस दौरान 29 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 3,785 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा ग्लैंजा रही। टोयोटा ग्लैंजा ने इस दौरान 29 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,938 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी सिलेरियो रही। मारुति सिलेरियो ने इस दौरान 32 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,038 यूनिट कार की बिक्री की।