तीन भृत्य निलंबित, जिला शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी डीएन मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की है। शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर स्कूल के तीन भृत्य को निलंबित कर दिया गया है।
सस्पेंड भृत्य का नाम धुरन राम, राकेश गुप्ता, रविन्द्र इतगे है। तीनों के खिलाफ शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुये सस्पेंड किया है।
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलरामपुर के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक बलरामपुर के भृत्य धुरन राम, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पिण्ड्रा के भृत्य राकेश गुप्ता एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिलमा के भृत्य रविन्द्र इतगे के द्वारा पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उल्लंघन के फलस्वरूप प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है।
इस शिकायत को डीइओ ने गंभीरता से लिया। जिला शिक्षा अधिकारी डी.एन. मिश्रा के द्वारा भृत्य धुरन राम, राकेश गुप्ता एवं रविन्द्र इतगे को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9(1) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।
तीनों का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कुसमी में नियत किया गया है। तीनों को निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
निलंबित भृत्य का नाम
भृत्य धुरन राम-शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक बलरामपुर
भृत्य राकेश गुप्ता-शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पिण्ड्रा
भृत्य रविन्द्र इतगे-शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिलमा











